Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2026 12:04 PM

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय तक कपल के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए सुनीता कई बार गोविंदा के एक्स्ट्रा...
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय तक कपल के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए सुनीता कई बार गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करती दिखीं। वहीं, एक्टर भी अफेयर्स के आरोपों पर सफाई देते नजर आए। इन सबके बीच अब हाल ही में कपल की बेटी टीना आहूजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और माता-पिता के रिश्ते पर बात की है।
दरअसल, हाल ही में टीना आहूजा ने वुमेंस डे पर अपनी मां सुनीता के यूट्यूब व्लॉग पर पेरेंट्स के तलाक विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- “हम औरतें दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और हम अपने बारे में नहीं सोचतीं। इसलिए, मैंने अपनी वुमन के लिए कुछ खास करने का सोचा।”
इसके बाद उन्होंने मां-बाप के तलाक की अफवाहों पर कहा, “दो साल अच्छे नहीं रहे। बहुत उथल-पुथल रही है।”

टीना ने वुमेंस डे पर अपनी मां को तोहफे दिए। गिफ्ट मिलने पर सुनीता ने कहा- “हर काम एक लिमिट में करना चाहिए। मैंने अपने सारे फ़र्ज़ निभाए हैं, लेकिन अब मैंने अपने लिए जीना शुरू कर दिया है, और मैं इससे ज़्यादा की हक़दार हूं। अब मैं अपनी ज़िंदगी किंग-साइज़ जिऊंगी।”
पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने दी थी सफाई
इससे पहले, गोविंदा ने सुनीता के चीटिंग के आरोपों पर कहा था- “मुझपर कब नहीं लगा आरोप?” उन्होंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से किसी पर भी उनकी नज़र नहीं गई। उन्होंने बताया था कि एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो। मैं सभी आर्टिस्ट और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं।”